जोधपुर।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) राइट पाथ पर आ गया है, उम्मीद है कि 2023-24 बैंक का गोल्डन पीरियड होगा। पीएनबी देश का दूसरा बड़ा बैंक है और इसकी 10 हजार शाखाएं है। सितंबर 2022 तिमाही में बैंक का बिजनेस 20 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह जानकारी पीएनबी के सीइओ व एमडी अतुलकुमार गोयल ने अनौपचारिक बातचीत में दी। गोयल ने बताया कि पीएनबी ने एनपीए को कम करने की दिशा में काम शुरू कर दिया था, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। पहले एनपीए के खाते को पहचाना, फिर सुलझाया और अब बैंक रिकवरी कर रहा है। बैंक के पास करीब 1 लाख 80 करोड़ का एनपीए है। पर इसे लगातार कम किया जा रहा है। खास बात यह है कि 2020 के बाद तो स्थिति बहुत सुधरी है। मार्च 2020 के बाद जो लोन दिए है, उसमें केवल 0 .60 प्रतिशत एनपीए है। जबकि कुल बिजनेस का 4.28 प्रतिशत ही एनपीए है।