7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक सीमा से सटी हजारों बीघा जमीन की बंदरबांट, आरएएस अधिकारी समेत 3 तहसीलदार पर FIR

नाचना में उपनिवेशन कार्यालय के तत्कालीन उपायुक्त व अन्य ने मिलकर पाक सीमा से सटी हजारों बीघा जमीन की बंदरबांट कर करोड़ों रुपए वारे-न्यारे कर लिए।

2 min read
Google source verification
FIR against 3 Tehsildar

जोधपुर। जैसलमेर जिले के नाचना में उपनिवेशन कार्यालय के तत्कालीन उपायुक्त व अन्य ने मिलकर पाक सीमा से सटी हजारों बीघा जमीन की बंदरबांट कर करोड़ों रुपए वारे-न्यारे कर लिए।

जांच में आरोप साबित होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जोधपुर ने आरएएस अधिकारी अरुण प्रकाश शर्मा, उसके पीए व तीन तहसीलदारों पर शनिवार को एफआईआर दर्ज की। शर्मा के मोहनगढ़, पोकरण, जयपुर , बीकानेर व चूरू के लक्ष्मणगढ़ में ठिकानों पर छापे मारे। शर्मा भूमिगत हो गया। उसके पीए के पास करोड़ों रुपए की 16 सम्पत्तियां व आरएएस के पास छह भूखण्ड होने की जानकारी मिली है।

पुलिस अधीक्षक (एसीबी) अजयपाल लाम्बा के अनुसार नाचना उपनिवेशन कार्यालय के तत्कालीन उपायुक्त व आरएएस अधिकारी शर्मा, तत्कालीन निजी सहायक (पीए) सुआलाल विजय, तत्कालीन तहसीलदार सरदारमल भोजक, रेंवताराम, नायब तहसीलदार जगदीश दिनोंदिया और लाभार्थियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

वर्तमान में आरएएस अधिकारी शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में रजिस्ट्रार, रेंवताराम मोहनगढ़ स्थित उपनिवेशन कार्यालय में तहसीलदार और पीए सुआलाल बीकानेर स्थित उपनिवेशन आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित है। सरदारमल व जगदीश दिनोदिया सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुलिस निरीक्षक अनिल शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है।

करोड़ों रुपए लेकर हजारों बीघा जमीन बांटी
एसपी लाम्बा ने बताया कि नाचना उपनिवेशन उपायुक्त कार्यालय की ओर से फरवरी 2014 से अक्टूबर 2016 के बीच पाकिस्तान की सीमा से सटी हजारों बीघा जमीन को नियम-कायदे ताक पर रखकर आवंटित कर दी गई। इसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ। ये जमीनें एेसे लोगों को आवंटित की गई, जो न तो हकदार थे और न ही स्थानीय व्यक्ति थे। इस घोटाले के संबंध में शिकायत मिलने पर पीई दर्ज कर जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि हुई। तब जयपुर स्थित ब्यूरो मुख्यालय में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

ब्यूरो की छापेमारी शुरू होते ही आरएएस अधिकारी फरार
एफआईआर दर्ज होने के साथ ही ब्यूरो को आरोपियों के पास करोड़ों रुपए की काली कमअािई से र्जत सम्पत्ति होने की जानकारी मिली। ब्यूरो की अलग-अलग टीमों ने शनिवार को आरएएस अधिकारी शर्मा के जयपुर व लक्ष्मणगढ़ स्थित आवासों पर छापे मारे। शर्मा के कोटा में होने से दोनों मकान बंद थे। लक्ष्मणगढ़ में जांच के दौरान शर्मा के पास छह भूखण्ड होने की जानकारी मिली। ब्यूरो का दावा है कि शर्मा से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह फरार हो गया।

तत्कालीन पीए के पास करोड़ों सम्पत्ति
ब्यूरो की टीम ने तत्कालीन पीए व वर्तमान में बीकानेर स्थित उपनिवेशन के आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सुआलाल विजय के जयपुर स्थित आवास और बीकानेर स्थित कार्यालय में छापे मारे। उसके पास करोड़ों रुपए की सोलह सम्पत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। उसकी और भी सम्पत्तियों के बारे में जांच चल रही है। ब्यूरो ने मोहनगढ़ संख्या-१ स्थित उपनिवेशन कार्यालय में तहसीलदार रेंवताराम के ठिकानों पर भी छापे मारे। मोहनगढ़ में कार्यालय व पोकरण स्थित मकान पर तलाशी में ब्यूरो को खास सफलता नहीं मिली।