
जोधपुर .
बासनी में एम्स के सामने चौराहे पर बुधवार शाम चलती बोलेरो में आग लग गई कुछ ही पलाें में बोलेरो आग का गोला बन गई बासनी अग्निशमन केन्द्र की दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
अग्निशमन सूत्रों के अनुसार एम्स के सामने व ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से शाम को एक बोलेरो कैम्पर निकल रही थी तभी उसमें आग लग गई चालक ने बीच सड़क पर बोलेरो रोकी और बाहर निकल कर जान बचाई वह कुछ समझ पाती कब तक बोलेरो कैम्पर आग का गोला बन चुकी थी आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लपटें व धुआं आसमान छूने लग गया काला घना धुआं दूर दूर तक नजर आने लगा सूचना पर नजदीक स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बोलेरो कैम्पर खाक हो चुकी थी
Updated on:
02 May 2018 06:07 pm
Published on:
03 May 2018 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
