1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुद्ध के लिए युद्ध : लोहावट में टीम ने लिए सैंपल

लोहावट.चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा की टीम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार शाम को लोहावट जाटावास कस्बे में स्थित एक किराणा की दुकान पर पहुंचकर जांच की तथा खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 28 Nov 2019, 11:18 AM IST

शुद्ध के लिए युद्ध : लोहावट में टीम ने लिए सैंपल

शुद्ध के लिए युद्ध : लोहावट में टीम ने लिए सैंपल

लोहावट.चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा की टीम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार शाम को लोहावट जाटावास कस्बे में स्थित एक किराणा की दुकान पर पहुंचकर जांच की तथा खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं खाद्य सुरक्षा की टीम के लोहावट जाटावास में पहुंचने की जानकारी पर कस्बे में बाजारों में दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर लगा दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोधपुर रेवतसिंह व रजनीश शर्मा की टीम शाम को करीब सवा पांच बजे लोहावट के जाटावास कस्बे में पहुंची। यहां पर अरिहंत जनरल स्टोर पर खाद्य सामग्री के पदार्थों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शर्मा ने बताया कि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध विशेष अभियान में दुकान में बिक्री के लिए रखे गए खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। जिनको जांच में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। वही फूड सेफ्टी की टीम लोहावट आने की जानकारी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर लगा दिए।