22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / नंदनवन ग्रीन में हुआ घुङला पर्व का आयोजन

नंदनवन ग्रीन में हुआ घुङला पर्व का आयोजन

नंदनवन ग्रीन में गुरुवार को घुडला पर्व का आयोजन हुआ। मारवाड़ में होली पर्व के पश्चात चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी शीतलासप्तमी से चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी चैत्र नवरात्रि की तीज पर आने वाली गणगौर तक मनाएं जाने वाला यह पर्व महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajendra Singh Rathore

•

Updated: 8 Apr 2021, 6:21 PM IST

नंदनवन ग्रीन में हुआ घुङला पर्व का आयोजन

नंदनवन ग्रीन में हुआ घुङला पर्व का आयोजन

जोधपुर. नंदनवन ग्रीन में गुरुवार को घुडला पर्व का आयोजन हुआ। मारवाड़ में होली पर्व के पश्चात चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी यानी शीतलासप्तमी से चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी चैत्र नवरात्रि की तीज पर आने वाली गणगौर तक मनाएं जाने वाला यह पर्व महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें महिलाऐं सजधजकर छिद्र वाला मिट्टी का घङा जिसमें जलता हुआ दीपक रख घङे (घुङले) को अपने सिर पर धर कर मंगल गीत गाते हुए सामूहिक रूप से मौहल्ले में घुमती हुई, अपने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां जाती है। अतिथि के रूप में उनका आदर सत्कार कर मान मनुहार की जा रही है। साथ ही घुङले के दर्शन कर उस पर चढावा चढाते हुए सभी रोगों व कष्टों को दूर कर लोक मंगल गीत गाते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना व प्रार्थना करती हैं। इस मौके सुशीला मुथा, संतोष मुथा, मंजु मुथा, मोनिका मुथा, अन्नु मुथा, प्रियंका, दीपिका, कविता बाहेती, निशा पुंगलियां, जया, अनिता व मनीषा मुंदड़ा सहित कई महिलाएं मौजूद थी।