10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तवे सा तपने लगा है मारवाड़, फ लोदी में पारा 46 डिग्री पहुंचा

- जोधपुर में तापमान 43.2 डिग्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 29 Apr 2018, 10:28 AM IST

hot summer

Summer, summer in jodhpur, Heat Waves, temperature rise in jodhpur, heat in jodhpur, jodhpur news

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. थार प्रदेश में भीषण गर्मी रही। जोधपुर जिले का फ लौदी कस्बा 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में तवे की माफि क तप रहा था। जोधपुर में तापमान 43.2 डिग्री रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ तेज गर्म हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में वायुदाब कम होने से बादलों की आवाजाही के साथ आंधी आने की संभावना है।सूर्यनगरी में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भोर के साथ ही सूरज ने आंखें तरेरनी शुरू कर दी। जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, आसमान से गर्मी बरसती गई। दोपहर में कैसा मौसम हो गया मानो शोले बरस रहे हों। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में मुख्य चौराहों और मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हल्के बादल आने की वजह से तापमान 43.2 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाया। शाम को भी गर्म हवा चलने से तपिश बनी रही। लोगों को केवल कूलर और ऐसी ही इस भीषण गर्मी से राहत दे रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद बादलों की आवाजाही अधिक होने और तेज गर्जना के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

लू के थपेड़े शुरू, अस्पताल अब करेंगे व्यवस्था


गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लू व तापघात के अंदेशे के बावजूद डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एक भी अस्पताल ने अब तक लू तापघात का वार्ड शुरू ही नहीं किया है। महात्मा गांधी अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल और उम्मेद अस्पताल में लू वार्ड को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। सभी अस्पतालों में अब व्यवस्था की जाएगी। महात्मा गांधी अस्पताल प्रशासन अब तक तैयारियों में ही जुटा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास ने बताया कि अलग से वार्ड तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। उनकी मेडिसिन विभागाध्यक्ष से बात हो चुकी है। अगले सप्ताह तक लू वार्ड काम करने लग जाएगा। मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक डॉ. शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि अब तक लू के लिए वार्ड नहीं है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि एमडीएमएच जनाना विंग व उम्मेद में वार्ड स्थापित नहीं हुआ है। जल्द बना दिया जाएगा।