प्रदेश में अब केवल 4 प्रतिशत अधिक बारिश
पूरा अगस्त महीना और आधा सितम्बर लगभग सूखा ही बीता था। इस कारण दुगुनी से अधिक बारिश का आधिक्य घटकर अब केवल 4 प्रतिशत ही रह गया है। 1 जून से लेकर 14 सितम्बर तक प्रदेश में बरसात का सामान्य औसत 416 मिमी है, जबकि अब तक 433.6 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश के 33 जिलों में से 17 जिलों में वर्तमान में औसत से कम बारिश हुई है। चूरू और हनुमानगढ़ को छोडक़र शेष जिले पूर्वी राजस्थान के है। इसमें उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, बांसवाड़ा और अलवर शामिल है।