26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जोधपुर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा स्वत्रंता दिवस, वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर की सुकाल की कामना
Play video

जोधपुर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा स्वत्रंता दिवस, वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर की सुकाल की कामना

सके बाद एडीएम छगनलाल गोयल ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया।
Google source verification

जोधपुर. संभाग स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शहर के राजकीय उम्मेद राजकीय स्टेडियम में हुआ। यहां वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने ध्वजारोहण किया। खींवसर ने परेड की सलामी ली और अपने उद्बोधन में सरकारी योजनाएं भ गिनाई। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय स्टेडियम में सुबह 9 बजे हुई। ध्वजारोहण के बाद पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने सलामी दी। इसके कबाद खुली जीप में खंीवसर ने एक के बाद एक लगातार कई सुरक्षा पंक्तियों का निरीक्षण किया। आरएससी, पुलिस के जवान और एनसीसी सहित अन्य परेड ने मंच को सलामी दी। इसके बाद एडीएम छगनलाल गोयल ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया।

मंच से सुकाल की कामना


मंच से अपने उद्बोधन में मंत्री खींवसर ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में राज्य सरकार ने कई योजनाएं लॉच की जो आमजन को काफी फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने स्वालम्बन अभियान के साथ स्वच्छता अभियान की भी तारीफ की। मंत्री ने अंत में बारिश के मौसम में सुकाल की भी कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंच से 68 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें बोर्ड परीक्षाओं में वरियता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, खिलाड़ी, राजकीय कर्मचारी और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल थे।

यह रहे मौजूद


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, विधायक सूर्यकांता व्यास, जेडीए अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र राठौड, महापौर घनश्याम ओझा, संभागीय आयुक्त, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ललिल कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ट, जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर सहित अन्य मौजूद थे।