
जोधपुर में कुडी भगतासनी हाउसिंग थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच जनों को गिरफ़्तार किया है।
उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद के अनुसार आशापूर्णा वैली मे एक मकान मे सट्टे की सूचना मिली जिस पर सब इंस्पेक्टर सलीम मोहम्मद हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह सुमेरसिह कैलाश सिंह राजपुरोहित पर्वत राम सहित स्पेशल टीम ने मौके पर दबिश देकर मौक़े से लैपटॉप एल ई डी,13 मोबाइल फ़ोन हिसाब किताब की पर्चियाँ तथा डायरी बरामद कर बालोतरा निवासी विमल जैन सहित चार पाँच युवकों को हिरासत मे लिया, जांच की जा रही है।