6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जेडीए की आय बढ़ाएंगे नियम विरुद्ध चलने वाले स्कूल, विभाग ने तैयार की रूपरेखा
Play video

जेडीए की आय बढ़ाएंगे नियम विरुद्ध चलने वाले स्कूल, विभाग ने तैयार की रूपरेखा

शिक्षण संस्थानों व स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 28 Jun 2018, 10:00 PM IST

 

जोधपुर. जेडीए चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़ ने बुधवार को सभी उच्च अधिकारियों को यूओ नोट जारी कर नियम विरुद्ध चल रहे शिक्षण संस्थानों और स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जेडीए की स्वीकृति, अनुमति, भू-उपयोग परिवर्तन व ले-आउट अनुमोदन कराए बिना चल रहे सभी संस्थानों को जेडीए से विधिवत कानूनी रूप से स्वीकृति लेने के बाद ही संचालन करवाया जाए। विधिक प्रक्रिया अपनाने से न केवल संस्थान विधिवत संचालित होंगे, बल्कि इससे प्राधिकरण को भी आय होगी। राठौड़ ने उपायुक्तों, निदेशक आयोजना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और मुख्य नियंत्रक को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर-भीतर अपने अपने क्षेत्र में आने वाले अनियमित संस्थान सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी कर नियमतीकरण के लिए पाबंद करने के बाद भी संस्था व संस्थान विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं, तो अनियमित भवन सीज या ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाए।