जोधपुर. राजस्थान के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में वर्ष 2024-25 सत्र में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024, प्री-पीजी व पीएचडी प्रवेश परीक्षा (जेट) हुई। परीक्षा का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर की ओर से कराया गया। परीक्षा जोधपुर सहित प्रदेश के पांच शहरों के 94 केन्द्रों पर हुई। इसमें जोधपुर के 26, जयपुर के 24, बीकानेर-उदयपुर के 15-15 व कोटा के 14 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई। जेट परीक्षा समन्वयक डॉ. मनमोहन सुन्दरिया ने बताया कि करीब 92 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही।