30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जोधपुर पहुंचे दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा
Play video

जोधपुर पहुंचे दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा

गुजरात में विधायक मेवानी ने बीजेपी को आजीवन वोट नहीं देने का संकल्प दलितों को दिलाया
Google source verification

 

जोधपुर . गुजरात के वडग़ांव से निर्दलीय विधायक और दो साल पहले दलित आंदोलन से चर्चा में आए जिग्नेश मेवानी सोमवार को जोधपुर पहुंचे। पहले शहर में उनका स्वागत प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण शहर से बाहर बनाड़ रोड उनका स्वागत और कार्यक्रम हुआ। यहां दलित संगठन से जुड़े लोगों को उन्होंने आजीवन भाजपा को वोट नहीं देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यहां संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दलित विरोध पार्टी है और वह डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान में विश्वास नहीं रखती। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर कमेटी बनाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दलितों के विरोध को दबाने में भाजपा ने भूमिका निभाई। इससे पहले मेवानी बालोतरा से सडक़ मार्ग से जोधपुर पहुंचे। यहां बनाड़ रोड पर उनका कई लोगों ने स्वागत किया। गौरतलब है कि मेवानी लम्बे समय से गुजरात के सौराष्ट्र में दलितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ उनके कई विवादित बयान भी वायरल हुए हैं।