3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कक्षा में छात्रों की हाजरी लेने वाले प्रोफेसर को एेसे देनी पड़ेगी हाजरी, राज्यपाल ने दिए आदेश

- जोधपुर के चारों विवि के साथ अजीत भवन में दो घण्टे तक ली बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:49 PM IST

professors,jodhpur news,Jodhpur Hindi news,Rajasthan Governor,Rajasthan governor Kalyan Singh,jodhpur latest news,JNVU election,jnvu,

कक्षा में छात्रों की हाजरी लेने वाले प्रोफेसर को एेसे देनी पड़ेगी हाजरी, राज्यपाल ने दिए आदेश

- नकल रोकने व कॉपी जांच की केंद्रीकृत व्यवस्था करने के निर्देश

- कुलपति को कक्षा व छात्रावासों का राउण्ड करने की सलाह

जोधपुर. राज्यपाल व कुलाधिपति कल्याण सिंह ने रविवार को जोधपुर के चारों विश्वविद्यालयों के कुलपति व रजिस्ट्रार के साथ अजीत भवन में बैठक ली। राज्यपाल ने विवि में बायोमेट्रिक हाजिरी से प्रोफेसर के आने व जाने का समय रिकॉर्ड करने को कहा। उन्होंने नकल की रोकथाम व परीक्षा की कॉपियां जांचने की केंद्रीकृत व्यवस्था करने को भी कहा। साथ ही कुलपतियों से कहा कि वे स्वयं अपने स्तर पर कक्षा व छात्रावासों का राउण्ड लें, ताकि छात्रों की समस्याओं से रू-ब-रू होने के साथ उनमें चरित्र निर्माण को भी बढ़ावा मिल सके। राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देश दिए कि विवि की ओर से गोद लिए गांवों का वे स्वयं प्रत्येक छह महीने में निरीक्षण करें। गांव में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के लिए दो प्रोफेसर व दस विद्यार्थियों की एक टीम गठित करें। गांव में साक्षरता दर, फ सलों की स्थिति, साम्प्रदायिक सद्भाव, खुले में शौच से मुक्ति, वर्षा से पूर्व तालाबों व जल संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कुलपति स्वयं एक घण्टा कक्षाओं व छात्रावासों का निरीक्षण करें। महिला छात्रावासों का निरीक्षण महिला प्रोफेसर्स से करवाएं।

पेंशन के लिए सरकार से बात करेंगे

बैठक में विश्वविद्यालयों कें कुलपतियों ने पेंशन संबंधी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा, जिस पर राज्यपाल ने राज्य सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि जेएनवीयू सहित सभी विवि के पास अपने कार्मिकों को पेंशन देने के लिए धन का अभाव है। बैठक में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय व आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राधेश्याम शर्मा, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. पीके शर्मा, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जेसी पुरोहित, कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. बीआर चौधरी, डायरेक्टर एज्युकेशन डॉ. बीएस राजपुरोहित के साथ आयुर्वेद विवि के रजिस्ट्रार अतुलबल रतनू उपस्थित थे।