3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब फिर सस्ता होगा बसों का सफर, इस शहर के लोगों को मिलेगा फायदा, जानें कैसे

Jodhpur News : बीआरटीएस की लो फ्लोर बसें एक बार फिर शुक्रवार से जोधपुर की सड़कों पर दौड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 23 Aug 2024, 10:31 AM IST

जोधपुर. बीआरटीएस की लो फ्लोर बसें एक बार फिर शुक्रवार से शहर की सड़कों पर दौड़ेगी। संचालन के लिए निगम उत्तर आयुक्त अतुल प्रकाश से कार्यादेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल दो रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाएगा। आगामी दिनों में तीन रूट पर शेष 19 बसों का संचालन शुरू होगा। जनता को सस्ता सफर तय करने के लिए बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपए रखा गया है।

प्रभारी मंत्री और सचिव ने लिया संज्ञान

गत दिनों प्रभारी मंत्री मदन दिलावर और प्रभारी सचिव दिनेश कुमार के दौरे के दौरान बीआरटीएस बसों के बंद होने का मुद्दा सामने आने के बाद प्रभारी सचिव दिनेश कुमार, निगम उत्तर आयुक्त अतुल प्रकाश और शहर विधायक अतुल भंसाली के साथ बैठक हुई थी। उसके बाद निगम उत्तर आयुक्त ने सरकार से इस संबंध में पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा। अब सरकार की ओर से सहमति मिलने के बाद बसों को वापस शुरू किया जा रहा है। इधर, जेबीसीएल की बैठक में भी कलक्टर गौरव अग्रवाल और महापौर कुंती देवड़ा ने बीआरटीएस बसों को चलाने के लिए कहा।

संचालक ने सौंप दी थी चाबियां

कोरोना के बाद 18 जुलाई 2023 को बीआरटीएस बसों को सड़कों पर उतारा गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही बसों का संचालन बंद हो गया। निगम की ओर से 6 दिसंबर 2023 को बसों को बंद करने के लिए नोटिस दिया। उसके बाद भी संचालक ने करीब 7 माह तक बसों का संचालन किया। उसे 6 दिसंबर तक का भुगतान नहीं किया गया, तो उसने बसों की चाबियां निगम को सौंप दी थी।

पत्रिका ने चलाई थी मुहिम

बीआरटीएस बसों का संचालन 2013 में शुरू किया गया था। इसके बाद 2016 में 5 साल तक संचालन के लिए एग्रीमेंट किया गया। 2020 में कोरोना काल के कारण इनका संचालन बंद कर दिया। इसके बाद 2021 में कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद से ही ये बसें बंद पड़ी थी। इसके बाद राजस्थान पत्रिका की ओर से जनता की सुविधा में इन बसों का संचालन करने के लिए समय-समय पर खबरों का प्रकाशन किया। राजस्थान पत्रिका ने निगम प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार को चेताया। उसके बाद निगम प्रशासन ने हरकत में आकर जनता की सुविधा के लिए इन बसों का संचालन शुरू किया है।

यह भी पढ़ें : बल्ले-बल्ले ! अब रेलवे में AI की मदद से यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा और हाइजेनिक खाना, जानें कैसे