8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर क्राइम फाइल : धमकी, आग, हादसे और आत्महत्या की इन घटनाओं ने दहलाया

पंखे के हुक पर होटलकर्मी मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला।

3 min read
Google source verification
crime file of jodhpur

jodhpur crime news, murder in jodhpur, Death threat news, bus burnt, Man Commit Suicide, crime news of jodhpur, jodhpur news

होटल में कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर .रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल के ऊपर की मंजिल स्थित हॉल में पंखे के हुक पर होटलकर्मी मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। उदयमंदिर थाना पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस के अनुसार पाली जिले में बगड़ी निवासी प्रवीण सिंह (२३) पुत्र शंकरसिंह रावत का शव रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल डीलक्स के हॉल में रात को रस्सी के फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट नहीं मिला। उसका मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। रात को उसके पिता ने पड़ोस की होटल में कार्य करने वाले रिश्ते में भाई को फोन कर प्रवीण से बात कराने का आग्रह किया था। तब रिश्ते के भाई ने होटलकर्मी को मोबाइल देकर भेजा। होटल कर्मचारी मोबाइल लेकर हॉल में पहुंचा तो प्रवीण फंदे से लटका नजर आया। पुलिस मौके पर पहुंची और रिश्ते के चाचा को बुलाया। पिता को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक ने गत ७-८ नवम्बर को ही होटल में नौकरी शुरू की थी। इससे पहले वह अहमदाबाद में काम करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
------

एसी में शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बनी बस

एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से पाल गांव के पास गंगाणा रोड पर मंगलवार दोपहर निजी डेवलपर्स की चलती मिनी बस में आग लग गई। दुकानदार की सूचना पर चालक ने बस रोकी और सवार लोगों को नीचे उतारा। बाद में ग्रामीणों व तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग से किसी भी प्रकार भी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस को खासा नुकसान पहुंचा। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार ट्रैवल्स एजेंसी की मिनी बस अरिहंत अदिता के यहां अनुबंध पर लगी हुई है। जो दोपहर में कुछ लोगों को लेकर गंगाणा स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग जा रही थी। गंगाणा रोड पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट के कारण छत पर लगे एसी में आग लग गई। चालक को इसका पता नहीं चला रोड पर एक दुकानदार ने लपटें निकलते देखी तो चालक को अवगत कराया। चालक ने बस रोकी और यात्रियों को नीचे उतारा।

---------


दवा व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देकर मांगे पांच लाख

शास्त्रीनगर में दवा व्यवसायी को मोबाइल से कॉल कर दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे। शास्त्रीनगर थाने में दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मूलत: संतोड़ा खुर्द हाल शास्त्रीनगर निवासी ओमाराम पुत्र रावतराम चौधरी की शास्त्री सर्किल व उम्मेद अस्पताल के पास दवाइयों की दो दुकान है। पन्द्रह दिन पहले नरपत नामक युवक ने मोबाइल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन बाद मांगीलाल ने फोन कर धमकियां दी। व्यवसायी ने पुलिस में सूचना दी। कुछ दिन बीतने के बाद २७ नवम्बर को फिर धमकीभरा फोन आया। फोन करने वाले ने पांच लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां दी। व्यवसायी दुबारा थाने पहुंचा और नरपत व मांगीलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों में शामिल मांगीलाल ट्रक चालक बताया जाता है।
--------

मजदूरी से लौटते मोटरसाइकिल फिसली, एक की मौत

बनाड़ सर्किल से आगे जयपुर रोड पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर स्लिप होने से एक की मौत व चालक सहित दो साथी घायल हो गए। बनाड़ थाने में मामल दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक राजूराज ने बताया कि रातानाडा में लोको कॉलोनी निवासी मोहम्मद रफीम पुत्र उम्मेद खान, सलीम व कालू सोमवार देर रात मजदूरी करने केबाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। सलीम मोटरसाइकिल चला रहा था। जबकि रफीक बीच में बैठा था। जयपुर रोड पर बनाड़ सर्किल से पहले अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। तीनों नीचे गिरने से घायल हो गए। सिर के बल गिरने से रफीक के गम्भीर चोट आई। उसे गम्भीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद रफीक की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को बगैर कोई कार्रवाई किए शव परिजन को सौंपा।