अब तक रुस, अमरीका और चीन ने ही मानव मिशन भेजे हैं। इसरो भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से पहले दिसम्बर 2021 में गगनयान मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। इसरो और डीआरडीओ की सात प्रयोगशाला ने गगनयान के लिए एमओयू किया है। जिसके अंतर्गत डीआरडीओ अंतरिक्ष खाद्य पदार्थ, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग, इमरजेंसी सर्वाइवल किट, रेडिएशन मापन व बचाव, सुरक्षित रिकवरी के लिए पैराशूट्स जैसी तकनीक देगा।