अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज ने बताया कि बागर चौक निवासी निखिल शर्मा को संतान हुई थी। इस उपलक्ष में ऊर्जा विहार स्थित पीहर में पत्नी के सूरज पूजन की रस्म थी। इसमें शामिल होने के लिए निखिल अपने भाई के साथ कार में ससुराल के लिए रवाना हुआ। उसके पास पत्नी के 22 तोला सोने के जेवर (रामनवमी, झुमरी सेट, रखड़ी सेट, लूंग सेट) एक पर्स में रखे हुए थे। जो उसने जेब में डाला हुआ था।