1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर : छात्रसंघ अध्यक्ष का भाई सहित दो छात्र निलंबित

- शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया, दूसरा गायब - एकेडमिक काउंसिल में मुद्दा उठने से दो महीने बाद विवि ने की कार्यवाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhinav singh Chouhan

•

Updated: 12 Jan 2018, 12:37 AM IST

Jodhpur: Two student suspendedin jnvu

जोधपुर . जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने दो छात्रों रामचंद्र जलवाणिया और चेतनराम ग्वाला को विवि से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। दोनों ही छात्रों पर विवि प्रशासन ने शास्त्रीनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जलवाणिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्वाला गायब बताया जा रहा है। चेतनराम विवि छात्रसंघ अध्यक्ष कांता ग्वाला का भाई है। विवि की एकेडमिक काउंसिल में बुधवार को यह मुद्दा उठने के बाद आखिर दो महीने बाद यह कार्यवाही की गई।

विवि प्रशासन ने जलवाणिया और ग्वाला पर राजकार्य में बाधा डालने, स्पोट्र्स बोर्ड के सचिव प्रो. बाबूलाल दायमा के साथ अभद्र व्यवहार करने और अपमानित करने की प्राथमिकी १७ नवम्बर को शास्त्रीनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद विवि प्रशासन करीब दो महीने तक मूकदर्शक बना रहा। बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रो. दायमा ने यह कहते हुए मुद्दा उठाया कि जिन छात्रों पर पुलिस में मामला दर्ज है उनके साथ रजिस्ट्रार चाय पीते हैं। प्रो. दायमा को अन्य शिक्षकों ने भी साथ दिया। तब कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने दोनों छात्रों को चौबीस घण्टे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी सिलसिले में प्रोक्टर्स कमेटी ने गुरुवार को एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) प्रथम सेमेस्टर के छात्र रामचंद्र जलवानिया और बीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र चेतनराम ग्वाला को निलंबित कर दिया। विवि अब इस मामले की जांच करेगा।

दोनों ही छात्रों पर विवि प्रशासन ने शास्त्रीनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जलवाणिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्वाला गायब बताया जा रहा है। चेतनराम विवि छात्रसंघ अध्यक्ष कांता ग्वाला का भाई है। विवि की एकेडमिक काउंसिल में बुधवार को यह मुद्दा उठने के बाद आखिर दो महीने बाद यह कार्यवाही की गई।

प्रो. दायमा को अन्य शिक्षकों ने भी साथ दिया। तब कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने दोनों छात्रों को चौबीस घण्टे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी सिलसिले में प्रोक्टर्स कमेटी ने गुरुवार को एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) प्रथम सेमेस्टर के छात्र रामचंद्र जलवानिया और बीएएलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र चेतनराम ग्वाला को निलंबित कर दिया।