जोधपुर . लम्बे विवाद, तकनीकी पर उठ रहे सवाल, कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार जेडीए ने बुधवार को रिक्तिया भैरूजी चौराहे पर वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल फ्लाईओवर के द्वितीय तल पुल पर यातायात शुरू कर दिया। जेडीए का कहना है कि ब्रिज के डिजाइन सुपरविजन कन्सलटेंट की रिपोर्ट के आधार पर यातायात ट्रायल रन के लिए खोला गया है। आगामी दिनों में विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। ब्रिज पर यातायात शुरू होने से नगर निगम, एयरपोर्ट रोड से मेडिकल कॉलेज की ओर जाना आसान हो गया है।