1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : फिल्म पदमावत के बाद मणिकर्णिका पर हो रहे विरोध का कंगना ने दिया ये करारा जवाब, देखें वीडियो
Play video

VIDEO : फिल्म पदमावत के बाद मणिकर्णिका पर हो रहे विरोध का कंगना ने दिया ये करारा जवाब, देखें वीडियो

अनौपचारिक बात में कंगना ने कहा कि राजस्थान मेरे दिल के करीब है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 8 Feb 2018, 3:16 PM IST

जोधपुर . फिल्म पदमावत पर जारी विरोध के बाद बीते दिनों से एक समाज की ओर से झांसी की रानी पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका को लेकर विवाद उपजा है। इस फिल्म की शूटिंग बीते कुछ महीनों से जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। वहीं इस सिलसिले में फिल्म की लीड एक्टर कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके फैंस ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बात में कंगना ने कहा कि राजस्थान मेरे दिल के करीब है। मेरे पूर्वज यहां से ही थे। फिल्म निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने में सहयोग करने वाली महान झांसी की रानी पर फिल्म बनाना अपनेआप में गर्व की बात है।

 

फिल्म मर्णिकर्णिका पर छाए विरोध के बादल पर बॉलीवुड अदाकारा कंगना ने कहा कि फिल्म में झांसी की रानी के बारे में एेसा कोई दृश्य दिखाना और एेसा सोचना भी नीच बात है। हम एेसा सोच भी नहीं सकते। एेसा कहने वाले ही अपने आप को डीफेम कर रहे हैं। इससे हमारे क्रूज को ठेस लगी है। फिल्म के राइटर ने अपनी बेटी का नाम मणिकर्णिका रखा है। उन्होंने बाहुबलि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। वे एेसी बात क्यूं लिखेंगे। हम बहुत अच्छी फिल्म बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें एेसा कुछ नहीं है जैसी बातें इन दिनों बनाई जा रही है।

 

शर्मन जोशी भी पहुंचे जोधपुर


जोधपुर में फिल्मी सितारों का आना जाना लगा रहता है। इस कड़ी में मशहूर हास्य अभिनेता शर्मन जोशी भी जोधपुर में स्पॉट किए गए। जोधपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर प्रशंसकों ने स्वागत किया।