17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में सजा बाल साहित्य का संसार, किताबो के मंच से मिल रही रोचक जानकारियां

तीन दिवसीय 'द ब्लू सिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल' में आज सजा किस्से-कहानियों का मंच  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:00 PM IST

children literature festival in jodhpur

children literature festival kitaabo, Children Literature Festival, blue city Children Literature Festival, literature festivals, festivals in jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . बाल मन को साहित्य से जोडऩे के उद्देश्य से शहर में आयोजित तीन दिवसीय बाल साहित्य महोत्सव 'किताबो-द ब्लू सिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल' का आगाज सोमवार से शिकारगढ़ स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में हुआ। बच्चों की भावनाओं और सोच से रंगे और सजे इस आयोजन में उनके अनुसार कई प्रकार के कार्यक्रम हुए। जहां उनकी सोच को पर लग सके। इस अवसर पर प्रथम सत्र में पूर्व सांसद गजसिंह बच्चों को संभोधित सम्बोधित किया। प्रथम सत्र रंगमंच डोम में डॉ. गीता चंद्रन का रहा। जो सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक चला। इस दौरान अन्य सत्र भी विभिन्न पांडालों में चल रहे हैं। यहां विभिन्न प्रकार के कथाकार और कलाकार अपने-अपने तरीकों से बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उनका ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।

सुबह से शाम तक हो रहे हैं सत्र


किताबो में विभिन्न डोम सजे हैं, जिनके नाम जमघट, पॉपकार्निस्तान, किस्सा-कोना, कथापुर, खेल-खेल में, चहल-पहल, मस्ती मंच, ब्रेन-ट्रेन, थिंक टैंक फनकारी-1, फनकारी-2, नवरंग नौटंकी है। यहां विभिन्न विशेषज्ञों के सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग सत्र चल रहे हैं। प्रथम सत्र सुबह 9 से 10.30 और दूसरे सत्र 10.45 से 11.45 बजे तक, तृतीय सत्र सुबह 12.15 से दोपहर 1 बजे तक, चतुर्थ सत्र दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक एवं अंतिम सत्र शाम 3 बजे से 4 बजे तक चल रहे हैं। इन पांच सत्रों में पहले दिन 6० विशेषज्ञ बच्चों को रोचक जानकारी मिली।

यह है उद्देश्य


बसंत एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन विनय जैन के अनुसार किताबो का उद्देश्य हमारी पुरानी संस्कृति को जिंदा रखना है और यह चिल्ड्रन फेस्टिवल के माध्यम से ऐसा प्रयास है। जिससे शहर की जनता लाभान्वित हो। फेस्टिव डायरेक्टर इरा सिसोदिया, डेजर्ट लीफ फाउंडेशन के संस्थापक और फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर विकास बालिया एवं गौरव जैन ने बताया कि विगत वर्ष बच्चों के उत्साह को देखते हुए इस बार 200 से अधिक सत्र रखे गए हैं। जिनमें 60 से अधिक विशेषज्ञ बच्चों को अलग.अलग विषय पर ज्ञानवर्धक जानकारियां देंगे।