
जोधपुर . भीषण गर्मियों का दौर तन झुलसाने लगा है। ऐसे में खानपान के साथ सबसे बढ़ा बदलाव पहनावे में देखने को मिल रहा है। fashion जगत में गर्मियों में परिधानों को लेकर कई प्रकार के trends बताए जा रहे हैं और युवाओं में उनको फॉलो करने का खासा क्रेज भी दिख रहा है। खासकर celebrities द्वारा पहने जाने वाले परिधानों पर सबकी नजरें रहती हैं। लेकिन celebrities के fashion statement को भी उनके designers सेट करते हैं। ऐसे में धीमे कदमों से फैशन हब बन रहे ब्लूसिटी के युवाओं में भी latest fashion trends के अनुसार अपनी वॉर्डरॉब को अपडेट कर रहे हैं। वहीं कई बार हमको यह ध्यान नहीं रहता कि लेटेस्ट कलर्स, डिजाइन्स और प्रिंट्स कौन से हैं जो आपको फैशनेबल लुक देने के साथ गर्मियों में आपकी कूल इमेज भी प्रेजेंट करें? अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बतातें हैं कि इन गर्मियों में किस तरह के परिधान आपके वॉर्डरॉब में होने चाहिए। फैशन एंड डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट INIFD की फैकल्टी और fashion designer सलोनी शेख हमें बता रही हैं समर्स 2018 के टे्रंड्स के बारे में। आइए सुनते हैं उनकी जुबानी…