जोधपुर। झालामण्ड क्षेत्र में सड़क के बीचों बीच एक-दूसरे को पकड़ने के लिए भागने व हंसी ठिठोली करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया। जब डिवाइडर से अचानक वह रोड पर आया और बोलेरो कैम्पर की चपेट में आ गया। गंभीर घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया।