7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह है देश की दूसरी सबसे अच्छी लॉ यूनिवर्सिटी

विधि और न्याय के क्षेत्र के यूं तो देश में कई संस्थान हैं, लेकिन जोधपुर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश का दूसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। यह एक सत्यापित और प्रमाणित सत्य और तथ्य है। एक वेबसाइट ने इस यूनिवर्सिटी को यह रैंकिंग प्रदान की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 1 Feb 2017, 9:34 AM IST

national law university jodhpur

national law university jodhpur

कॅरियर 360 वेबसाइट ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर को वर्ष 2017 के लिए भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ विधि विश्वविद्यालय की रैंकिंग प्रदान की है।

बेहतरीन सुविधाएं

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस वेबसाइट ने विश्वविद्यालय शिक्षण पद्धतियों के नवाचारों को रैंकिंग आधार में शामिल करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय पुस्तकालय, सूचना प्रौद्योगिकी संरचनाएं, ऑडिटोरियम, छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, जिम, स्पोट्र्स, कैफेटेरिया और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतरीन माना है।

विश्वविद्यालय में 64 फैकल्टी मेम्बर

विश्वविद्यालय में 64 फैकल्टी मेम्बर हैं और स्टूडेंट, फैकल्टी रेशियो 1 अनुपात 24 को श्रेष्ठ मानते हुए 500 में से कुल 392 ओवर ऑल स्कोर के आधार पर देश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ विधि कॉलेज माना है।

यहां चलते हैं 11 कोर्स

इस विश्वविद्यालय में 11 विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम चलते हैं। स्नातकोत्तर स्तर के 10 प्रकार के पाठ्यक्रमों में लॉ, इण्टरनेशनल ट्रेड लॉ और साइबर लॉ शामिल हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों ही स्तर पर प्रवेश देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली क्लैट परीक्षा को आधार बनाया गया है। एनएलयू जोधपुर में भारत के लगभग सभी राज्यों के छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं जिनमें सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड तथा स्टेट एज्यूकेशन बोर्ड सम्मिलित हैं।

कई पुरस्कार प्राप्त कर रहे

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के चान्सलर और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नवीन सिन्हा और वाइस चान्सलर प्रो. पूनम सक्सेना के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेम्बर विद्यार्थियों का समुचित मार्गदर्शन कर रहे हैं जिसके कारण छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार हर वर्ष प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनके कॅरियर निर्माण में बहुत सहायता मिल रही है।