
Reward policemen, police action against illegal drug trade, jodhpur police, Jodhpur Police Commissionerate, police stations in jodhpur, jodhpur news
जोधपुर . राजस्थान ही नहीं, देशभर में तस्करों ने मादक पदार्थ की तस्करी का नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो व अन्य जांच एजेंसियों की धरपकड़ के बावजूद मादक पदार्थों की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। पुख्ता सूचना के बगैर इन पर रोक या धरपकड़ संभव नहीं है। केंद्र सरकार ने मुखबिर तंत्र मजबूत करने के लिए नई रिवॉर्ड पॉलिसी जारी की है। अब कोकीन पकड़वाने पर २.४० लाख रुपए प्रति किलो व अफीम पकड़वाने पर छह हजार रुपए प्रति किलो की दर से इनाम दिया जाएगा। इनाम के हकदार सूचना देने वाले मुखबिर के अलावा सम्बन्धित जांच एजेंसी के अधिकारी व अन्य लोग भी हो सकते हैं।
अफीम-भांग की खेती नष्ट करने पर पूरी टीम को इनाम
नई रिवॉर्ड पॉलिसी के तहत अफीम पोस्त या भांग की अवैध खेती नष्ट की जाती है तो एक व्यक्ति के बजाय अधिकतम पूरी टीम को दस हजार रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से इनाम दिया जाएगा।
जब्त मादक पदार्थ की गुणवत्ता पर निर्भर करेगा इनाम
सहायक निदेशक वीरेंद्र यादव का कहना है कि किसी भी मुखबिर की सूचना पर कोई भी जांच एजेंसी मादक पदार्थ की धरपकड़ करती है तो उसके बदले दी जाने वाली इनामी राशि जब्त मादक पदार्थ की गुणवत्ता पर भी निर्भर करेगी। इस खबर के आने से पुलिस महकमे में खुशियां जैसे लौट कर वापस आ गई हैं।
Published on:
9 Feb 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.