1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के स्वागत में झूमे जोधपुरवासी, यूं कहा हैप्पी न्यू ईयर

नए साल के स्वागत में झूमे जोधपुरवासी, यूं कहा हैप्पी न्यू ईयर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Amit Dave

•

Updated: 1 Jan 2018, 5:11 PM IST

tourist destinations in jodhpur

जोधपुर में सूर्यनगरीवासियों ने नए साल २०१८ का स्वागत गर्मजोशी से किया। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

tourist destinations in jodhpur

शहर में रविवार रात घड़ी की सुइयां मिलते ही कुछ लम्हों के लिए बंद की गई लाइट्स और फि र जगमगार्ईं तो हर तरफ खुशियों के माहौल मे चहकते-थिरकते लोगों ने एक दूसरे को जोश और उमंग के संग गले लग कर एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

tourist destinations in jodhpur

न्यू ईयर की उमंग और म्यूजिक का टशन ऐसा था कि कदम थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। शहर के कई होटलों, क्लबों, रेस्तरां और गार्डन्स में डांस, म्यूजिक और मस्ती का ऐसा ही माहौल नजर आया। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

tourist destinations in jodhpur

लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर व एसएमएस और व्हाट्सअप से भी नववर्ष की बधाई दी। फ ूल, बुके व तोहफे दे कर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना

tourist destinations in jodhpur

साल २०१७ की विदाई की वेला शाम ढलते ही शुरू हो गई और न्यू ईयर के स्वागत का मंजर रात दो बजे बाद तक झूमता हुआ नजर आया। फोटो क्रेडिट : गौतम उडे़लिया

tourist destinations in jodhpur

मस्ती का यह माहौल सेलिब्रेट करते हुए सड़कों पर ड्राइव करते हुए घर पहुंचने तक जारी रहा। होटलों में लगातार आतिशबाजी की गई। फोटो क्रेडिट : मनोज सैन

tourist destinations in jodhpur

पांच सितारा होटलों में देशी विदेशी पर्यटकों की बहार छाई रही। पांच सितारा होटलों में राजस्थानी फोक डांस और म्युजिक का आयोजन किया गया। ओसियां के धोरों पर भी कैम्प फायर जश्न का आयोजन किया गया। फोटो क्रेडिट : मनोज सैन

tourist destinations in jodhpur

शहर के गेस्ट हाउस में शहर के विभिन्न होटलों, रिसोर्ट और रेस्टोरेंटों में डीजे की धुनें रात करीब ८.३० बजे से ही माहौल में सुरूर और जोश भरने लगीं। ठिठुरन के बावजूद बच्चे, बड़े, युवा व महिलाएं सभी डांस करते हुए दिखे। फोटो क्रेडिट : एसके मुन्ना