नोटबंदी के बाद क्रिकेट सट्टा कारोबार के तौर-तरीके बदल गए हैं। हार-जीत की राशि का लेन-देन रोकड़ के अलावा ऑनलाइन भी होने लगा है। ऑनलाइन पेमेंट ई-वॉलेट से स्वीकार किया जा रहा है। जबकि रोकड़ का हिसाब 'जैसे दो-वैसे लो' यानि जैसे नोट दो, वैसे ही नोट मिलेंगे। पुराने नोट देने पर वापस पुराने मिलेंगे और नए नोट देने पर वापस नए नोट मिलेंगे। सट्टा कारोबार में ई-वॉलेट के प्रचलन से पुलिस के लिए सटोरियों को पकडऩा मुश्किल हो गया है। नोटबंदी के बाद जोधपुर में सट्टा कारोबार नहीं पकड़ा गया है। सटोरियों को पकडऩे के लिए पुलिस नए तरीके अपनाने पर विचार कर रही है।