पत्रिका के साथ साइबर एक्सपर्ट नीलेश पुरोहित ने इस पर रिसर्च की। उन्होंने बताया कि 1 जून के आंकड़े का अध्ययन करने पर सामने आया कि 4513 लोगों ने प्रदेश में गूगल पर इसको सर्च किया। इन लोगों ने अपने गूगल आईडी से लॉग-इन कर सर्च किया इसलिए टे्रस हुए। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी होंगे जो बिना लॉग इन के सर्च कर रहे होंगे, लेकिन वे ट्रेस नहीं हुए। इस पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि कई लोग रात 12 से 2 बजे के बीच भी इस गेम को ऑनलाइन सर्च करते दिखे हैं।