1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
कट्टे में भर कर मजे से ले जा रहा था डोडा पोस्त, पुलिस को देख घबराया और फिर…
Play video

कट्टे में भर कर मजे से ले जा रहा था डोडा पोस्त, पुलिस को देख घबराया और फिर…

पुलिस को देखकर वह कट्टे को इधर-उधर छिपाने लगा व घबरा लगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

CL Sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 2:02 PM IST

लोहावट/जोधपुर. लोहावट पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लोहावट थानाधिकारी देवेंद्रसिंह राठौड़ मय जाब्ता के साथ थाना क्षेत्र के इंदोलाई नाडी से पहले लोहावट-शैतानसिंहनगर रोड पर सरहद सांवलनगर मूलराज क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर वह कट्टे को इधर-उधर छिपाने लगा व घबरा लगा। इस पर पुलिस ने उसे दस्तयाब कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महीपाल विश्नोई निवासी सांवलनगर मूलराज बताया। पुलिस की ओर से कट्टे की तलाशी लेने पर 16 किलो 200 अवैध डोडा-पोस्त पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच फलोदी एसआई राऊराम को सौंपी गई है।