17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के चार हजार उपभोक्ताओं के साथ राशन डीलर्स ने किया ये काम, लोगों ने जताया विरोध

आखिरकार जिला रसद अधिकारी और कलक्टर के हस्तक्षेप के बाद राशन की दुकान पर पुलिस तैनात की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 17 Dec 2017, 4:31 PM IST

ration dealers in jodhpur

people agitation in jodhpur, ration dealer, jodhpur ration dealers, rasad vibhag jodhpur, misappropriation of ration by dealers, jodhpur news

जोधपुर . शहर के राशन डीलर की ओर से पूर्व में किए गए गेहूं के गबन का खमियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही वाकया शनिवार को फिर से नागौरी गेट क्षेत्र के वार्ड-52 में देखने को मिला। नागौरी गेट क्षेत्र से 8234 उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक 400 क्विंटल गेहूं में से सरकार की ओर से पूर्व में उठाए गए अधिशेष गेहूं की कटौती करके केवल 220 क्विंटल गेहूं आवंटित किया गया। गेहूं नहीं मिलने से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने नागौरी गेट चौराहे पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। मौके पर रसद विभाग से इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह को लोगों ने घेर लिया। मामला बिगड़ते देख नागौरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विभाग के इंस्पेक्टर को सुरक्षित बार निकाला और लोगों से समझाइश का प्रयास किया। आखिरकार जिला रसद अधिकारी और कलक्टर के हस्तक्षेप के बाद राशन की दुकान पर पुलिस तैनात की गई। रविवार से 19 कर्मियों की मौजूदगी में गेहूं का वितरण किया जाएगा।

नागौरी गेट स्थित वार्ड 52 के बाशिंदों को चार माह से गेहूं का अनियमित वितरण किया जा रहा है। वार्ड के मूल राशन डीलर फरसाराम को गेहूं में अनियमितता को लेकर तीन महीने पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब उसकी दुकान के उपभोक्ताओं के गेहूं का वितरण प्रेमप्रकाश की दुकान से किया जाता है। शनिवार को दिसंबर महीने के गेहूं का आवंटन किया गया। जैसे ही राशन की दुकान खुली, लोग गेहूं लेने के लिए टूट पड़े। उपभोक्ताओं को एक बार फिर से कम आवंटित गेहूं की जानकारी मिलने पर वे भड़क गए और सड़क पर उतरकर रास्ता जाम कर दिया। राशन डीलर ने भी दुकान बंद कर दी। सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाया। उपभोक्ता लंबे समय तक प्रदर्शन करते रहे, ऐसे में शनिवार को केवल 10 उपभोक्ताओं को ही गेहूं का वितरण हो पाया।

जुलाई से कम आ रहा गेहूं


जुलाई से पहले राशन डीलर्स को 15000 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया जाता था। सरकार ने सितंबर 2016 से गेहूं के वितरण की व्यवस्था ऑनलाइन यानी पोश मशीन के जरिए कर दी थी। सरकार की ओर से आवंटित गेहूं और ऑनलाइन डाटा का मिलान करने पर शहर के अधिकांश राशन डीलर पर अधिशेष गेहूं निकला। जुलाई से सरकार ने गेहूं में कटौती करनी शुरू कर दी। यही कारण है कि पिछले चार-पांच महीनों से लोगों को गेहूं कम मिल रहा है। मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। जिला रसद विभाग राशन डीलर से अतिरिक्त गेहूं की भरपाई तो नहीं कर पा रहा है, उल्टा लोगों को गेहूं से वंचित रहना पड़ रहा है।

अब नियमित देखेंगे

वार्ड 52 के उपभोक्ताओं के लिए 220 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया है। गेहूं का वितरण होने के बाद जरूरत पड़ती है तो और गेहूं का आवंटन राशन की दुकान को कर दिया जाएगा। इस मामले को आगे नियमित तौर पर देखना पड़ेगा।


- ओंकार कविया, जिला रसद अधिकारी, जोधपुर