1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की इस कॉलोनी में लोगों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, फिर कैसे हो जीवन- बसर

- झालामण्ड के राणीजी का थान कॉलोनी में सड़क व सीवरेज की समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 15 Apr 2018, 5:47 PM IST

Jodhpur,local news,jodhpur news,public problem,jhalamand news,

राणीजी का थान कॉलोनी में सड़क पर हुए गड्ढे में जमा पानी

बासनी (जोधपुर).

झालामण्ड क्षेत्र में भले ही राणी माता का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र हो लेकिन प्रशासन की कृपा दृष्टि यहां रहने वाले लोगों को अभी तक नहीं मिल पाई है। यहां के क्षेत्रवासी भी सड़क व सीवरेज की समस्या से दो चार हो रहे हैं। यहां नागेश्वर नगर की तरह कुछ स्थानों पर सीवरेज की लाइन बिछाई हुई है वहीं कुछ स्थानों पर लोग अभी सीवरेज लाइन की बाट ही जोह रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राणीजी मंदिर से आगे अभी तक सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई हैं। सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण भी क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क :
यहां की सड़कें इतनी खस्ताहाल हैं कि कॉलोनी में मोटर साइकिल से यदि एक चक्कर लगा दिया जाए तो कमर दर्द पक्का है। कॉलोनी की मुख्य सड़क उबड़-खाबड़ के साथ ही गड्ढेदार हैं। मुख्य सड़क के साथ ही गलियों की सड़कें भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। सड़क पर सीवरेज लाइन बिछाने के बाद स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। सीवरेज चेम्बर के ढक्कन जमीन से ऊपर होने के कारण कई बार ढक्कन वाहनों से टकरा जाते हैं। इसके कारण कई बार चौपहिया वाहन इनसे अटक जाते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना है-
कॉलोनी में सड़क सीवरेज जैसी सुविधाएं नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों को परेशान होना पड़ता है। यहां सीवरेज की व्यवस्था चरमराई हुई हैं। सीवरेज लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे अभी भी कई घरों तक सीवरेज लाइन नहीं पहुंच पाई है।
- जसोदा देवड़ा, स्थानीय निवासी।

यहां सड़क की समस्या प्रमुख है। कॉलोनी में सड़क नहीं होने के कारण हमें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोजाना वाहन चालक कच्चे रास्ते पर फिसल कर गिर जाते हैं। इस दौरान कई बार वाहन चालकों को चोटें तक लग जाती है, फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
- धापूदेवी, स्थानीय निवासी।

यहां सीवरेज की लाइन आधी-अधूरी डाली गई है। राणी माताजी के मंदिर के आगे अभी तक सीवरेज की लाइन नहीं डाली गई है। मंदिर के पास भी गंदगी का आलम है। समय पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण दिनोंदिन यहां अव्यवस्थाएं व गंदगी फैल रही है।
- बाबूराम प्रजापत, स्थानीय निवासी।

सड़क पर रेत व पत्थरों के कारण फिसलन होती है। सड़क पर सीवरेज के कार्य के बाद चेम्बर की ऊंचाई अधिक होने के कारण कई बार वाहन टकरा जाते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों का बुरा हाल हो रहा है। प्रशासन को यहां की सड़कों का कार्य प्राथमिकता के साथ करवाना चाहिए।
- मनोज सिनावडिय़ा, स्थानीय निवासी।