7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पथराव व आगजनी से इस कदर सहमे लोग

सूरसारगर में उपद्रव रोने लगे बच्चे व महिलाएं

2 min read
Google source verification
crime,Hindi,jodhpur news,patrika news,

riots in Jodhpur


बासनी(जोधपुर).

सूरसागर में व्यापारियों का मोहल्ला शहर के अति संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार होता हैं। जहां एक जने की पिटाई को लेकर उपद्रव हो गया। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो और एक दुसरे पर हमला कर दिया। घर और वाहनों पर पथराव किए गए। व्यापारियों का मोहल्ला व रुपावतों का बास के बीच वाली सड़क पर पत्थर ही पत्थर नजर आने लगे। इतना ही नहीं, एक मकान की प्रथम मंजिल पर कांच फोड़ दिए गए। कमरे के अंदर तक बड़े-बड़े पत्थर गिरने से खौफ पैदा हो गया। एक वृद्धा, उसके पुत्र व दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को चोटें आई।
खुलेआम न सिर्फ कार, बल्कि एक दुकान व आधा दर्जन दुपहिया वाहनों का जला दिया गया। दमकलें मौके पर पहुंची व आग पर काबु पाया, लेकिन तब पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

पथराव में एसीपी कमलसिंह कमलसिंह व हैड कांस्टेबल शकील सहित डेढ़ दर्जन लोगों को चोटें आई। मोहल्ले के कुछ युवकों ने पत्रिका के फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद शाकिर मुन्ना से मारपीट कर कैमरा व मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने नौ जनों को हिरासत में ले लिया है।

घरों के आगे खड़ी कार व मोटरसाइकिलें फूंकी
उपद्रवियों ने रुपावतों का बास में घर के बाहर खड़ी एक कार व सामने दुकान के बाहर खड़े चार दुपहिया वाहनों को फूंक दिया। इतना ही नहीं आर्य समाज के भवन के पास दो मोटरसाइकिलों को भी जला दिया गया। कुछ ही दूर पर दो कारा, लोडिंग टैक्सियों में भी जमकर तोडफ़ोड़ की गई। यहां तक वहां खड़ी एक खटारा कार के भी शीशे चटका दिए गए।

मदद के लिए पत्रिका कार्यालय में किए फोन
पथराव व आगजनी से क्षेत्रवासी किस कदर घबरा गए, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं व बच्चे रोने लगे। एक महिला ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय में फोन कर रोते हुए हालात की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। उसका कहना था कि मोहल्ले में कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा है।

मौजिज लोगों ने की शांति की अपील
उपद्रव होते ही सर्द रात के बावजूद व्यापारियों का मोहल्ला के कुछ मौजिज लोग बाहर आए और विरोध कर रहे युवकों से समझाइश की। उन्होंने युवकों से घर में जाने की विनती की।

देरी से पहुंचा पुलिस जाब्ता
मोहल्लेवासियों का कहना है कि झगड़ा होते ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम व सूरसागर थाने में सूचना दी। कुछ देरी से कुछ पुलिकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिती को देखते हुए उनकी संख्या बहुत कम थी। मोहल्ले के हालात देखते हुए वे कुछ नहीं कर पाए। काफी देर बाद और पुलिस बल मौके पर आया। कुछ देर में ही स्थिति नियंत्रित कर ली।