वृहद कार्यक्रम तय
पंचारिया ने बताया कि इसके तहत 11 अप्रेल को सभी स्थानों पर ज्योतिबा फु ले की जयंती समता दिवस के रूप में मनाई गई। अब 14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती, 18 अप्रेल को स्वच्छ भारत पर्व, 20 को उज्ज्वला पंचायत, 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 28 अप्रेल को ग्राम शक्ति दिवस और 30 अप्रेल को मोदी केयर हितार्थी योग्य सूची की तैयारी की जाएगी। इसी प्रकार दो मई को आजीविका व कौशल विकास मेला आयोजित किया जाएगा। जबकि 11 मई को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
-
पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि अनशन के दौरान राज्यसभा में मुख्य सचेतक सांसद नारायण पंचारिया सहित सभी जनप्रतिनिधि, जोधपुर जिले के सभी मण्डलों से भाजपा कार्यकर्ता, प्रधान, उप प्रधान, सरपंच पंचायत समिति सदस्य व जोधपुर के गणमान्य लोग, सरदारपुरा, सूरसागर व जोधपुर शहर विधानसभा सहित जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मण्डलों, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनशन करेंगे। इस दौरान देहात में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मण्डलों से कार्यकर्ता, प्रधान, उप प्रधान, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहेंगे।