17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबू पहलवान हत्याकांड : जोधपुर में अभी लॉरेंस गैंग का नहीं थमा था खूनी खेल कि अब खुलेआम होने लगी हैं हत्याएं

तंत्र-मंत्र व झाडफ़ूंक को लेकर रंजिश में हत्या का अंदेशा  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 22 Dec 2017, 11:20 AM IST

old man murder in jodhpur

Crime in Jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news, Man killed, murder in jodhpur, murder mystry

जोधपुर . विजय चौक में किसान छात्रावास के सामने मकान में बाबू पहलवान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े चार युवक घर में घुसकर हत्या के बाद भाग निकले। बारह घंटे से अधिक समय बाद भी पुलिस को हत्या के कारण व हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन बाबू पहलवान व उसके परिवार का हत्या की घटनाओं से जुड़ाव रहा है। शहर के वर्षों पुराने व बहुचर्चित मुंशी दादा हत्याकाण्ड में बाबू पहलवान भी एक आरोपी था। कोर्ट में हत्या का आरोप साबित नहीं हो पाया था। उसे आईपीसी की धारा ३२५ यानि गंीभर चोट पहुंचाने का दोषी माना गया था। लम्बे समय तक जेल में रहने के बाद वह बाहर निकला था। फिर वो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी रहा।

मोहल्ले की एक युवती को भगा ले जाने के मामले में बाबू के सास-ससुर की भी बारह-तेरह वर्ष पहले सूरसागर में अखेराज का तालाब के पास मंदिर में हत्या कर दी गई थी। कुछ वर्ष पहले बाबू को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। बाद में दोनों में तलाक हो गया था। बड़ा पुत्र नरेश ऑस्ट्रेलिया व छोटा पुत्र हितेश दिल्ली में रहता हैं, जबकि एक पुत्री टीना मुम्बई में रहती हैं। पुत्री एक महीने से जोधपुर में ही थी और उसे गुरुवार को ही मुम्बई जाना था। बड़ा पुत्र नरेश अपने पिता बाबू को ऑस्ट्रेलिया ले जाने वाला था।


प्रमुख कारण : तंत्र-मंत्र से रंजिश का अंदेशा

फिलहाल पुलिस न तो हत्या के कारणों का पता लगा पाई है और न ही हत्यारों का सुराग ढूंढ सकी है। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि हत्यारे परिवार के जानकार हो सकते हैं। बाबू के घर में ही मेलड़ी माता का स्थान है, जहां रोज कई लोग पूजा-अर्चना के लिए आते थे। वह तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक भी करता था, लेकिन लम्बे समय से यह बंद कर दिया था। पुलिस को अंदेशा है कि तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक से किसी को हुए नुकसान की वजह से बाबू की हत्या की जा सकती है। पूजा-अर्चना के लिए घर में आने-जाने वालों पर भी संदेह जताया जा रहा है।


ताक में थे हत्यारे : नौकरानी के निकलते ही घुसे

पुलिस का कहना है कि साफ-सफाई व खाना बनाने के बाद कमला नामक नौकरानी सुबह १०.५० बजे घर से निकली थी। उसके बाहर आते ही चारों युवक अंदर पहुंच गए होंगे। वे घर में आने-जाने वालों से वाकिफ हो सकते हैं। १५-२० मिनट में हत्या कर बाहर आ गए। दरवाजे पर खड़ी युवती ने उन्हें देखा भी था, लेकिन पहचान नहीं पाई।


ग्रामीण परिवेश से हैं चारों हत्यारे

व्हील चेयर पर बाबू का गमछे से गांठ लगाकर गला घोंटा गया था। इसके बाद ब्लेड से गला रेता गया। अमूमन यह सफेद गमछा गांव के लोग काम लेते हैं। चारों युवक जब बाहर निकले, तब युवती व सामने स्थित एक दुकानदार ने उन्हें देखा था। दोनों का कहना है कि चारों युवक ग्रामीण परिवेश के नजर आ रहे थे। उन्हें पहली बार विजय चौक में देखा गया था।


स्नीफर डॉंग की मदद से तलाश

एक से डेढ़ घंटे तक डीसीपी व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एमओबी व एफएसएल ने भी साक्ष्य उठाए। हत्यारे गला रेतने में प्रयुक्त ब्लेड को वहीं छोड़ गए थे। मुंह दबाने में प्रयुक्त तकिया भी पास ही कुर्सी पर रखा था। बाद में डॉग स्क्वॉयड के स्नीफर डॉग को वहां बुलाया गया, जिसे मौके पर हत्यारों की गंध लेने के बाद बाहर ले जाया गया। स्नीफर डॉग ने नागौरी गेट थाने से पहले बेलदारों की गली से होकर किला रोड पर खोज की। यानि हत्यारे गली से होकर किला रोड से भाग निकले।


पुत्र के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम

हत्या का पता लगते ही मां के घर से पुत्री टीना मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पुत्रों को सूचित किया गया। ऑस्ट्रेलिया से बड़े पुत्र के शुक्रवार शाम तक जोधपुर पहुंचने की संभावना है। उसके बाद ही संभवत: शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


बड़े पुत्र के नाम की वसीयत

डीसीपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक से जुड़े लोगों से जानकारी ले रहे हैं। कारण अस्पष्ट है। बाबू के किराए के ग्राइंडिंग का वर्कशॉप को लेकर वाद चल रहा है। वह हत्या का आरोपी भी रहा है। तलाकशुदा पत्नी के माता-पिता की भी हत्या की गई थी। पारिवारिक विवाद होने का भी पता लगा है। बाबू ने बड़े पुत्र के नाम वसीयत कर रखी थी। इसके अलावा सबसे अहम वजह तंत्र-मंत्र व काला जादू हो सकती है। उसी के मार्फत लोगों का घर में आना जाना था। पांव में फ्रैक्चर के बाद दुकान नहीं जा पा रहा था। दुकान खाली करवाने को लेकर मालिक से कोर्ट में वाद चल रहा है।