13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
Lawrence : गैंग को पकडऩे वाले पुलिस के अधिकारियों व जवानों को मिलेगा अब यह सम्मान
Play video

Lawrence : गैंग को पकडऩे वाले पुलिस के अधिकारियों व जवानों को मिलेगा अब यह सम्मान

बारह अधिकारी व अठारह जवानों को कैश रिवॉर्ड

Google source verification

– पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

जोधपुर . रंगदारी के लिए शहर के व्यवसायियों के ठिकानों पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस व उसकी गैंग को सलाखों के पीछे डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बारह अधिकारियों और अठारह जवानों को पुलिस मुख्यालय ने नगद पुरस्कार की घोषणा की है। इन्हें 20-20 हजार से 11-11 हजार रुपए का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा। राज्य के पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक मदनलाल, गजेन्द्र सिंह, राजेश यादव, अचल सिंह व रामसिंह (मरणोपरांत) को 20-20 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है। वहीं, उप निरीक्षक मुक्ता पारीक, राजूराम, उमेश कुमार, सोमकरण, दिनेश लखावत, एएसआई रहीश खान, महेश गोयल, हैड कांस्टेबल गणपत सिंह, नाथूराम, कमरूद्दीन, किशोर सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूनमचंद, दौलाराम, अविनाश, महेन्द्र, स्वरूपराम, भागीरथ, प्रेम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, हनुमान सिंह, ओमप्रकाश, पवन कुमार, भीम सिंह व ओमप्रकाश (चालक) को 11-11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।