9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
चुनावी जंग शुरू होने से पहले ही घोड़े से उतरी निदर्लीय प्रत्याशी, इस बात को बताया बड़ी वजह
Play video

चुनावी जंग शुरू होने से पहले ही घोड़े से उतरी निदर्लीय प्रत्याशी, इस बात को बताया बड़ी वजह

गत दिनों घोड़े पर बैठकर शहर के मुख्य रास्तों से होकर नामांकन दाखिल करने आईं पूजा चर्चा का विषय बन गई थीं।

Google source verification

video : SK MUNNA/जोधपुर. सरदारपुरा विस क्षेत्र से अपना नामांकन भरने वाली पूजा गहलोत ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। गत दिनों घोड़े पर बैठकर शहर के मुख्य रास्तों से होकर नामांकन दाखिल करने आईं पूजा चर्चा का विषय बन गई थीं। उन्होंने निदर्लीय तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। फिर यकायक नामांकन वापस लेना भी सुर्खियां बन गया है। इस बारे में पत्रिका ने पूजा गहलोत से विशेष बातचीत की –

पत्रिका : नामांकन क्यंू भरा था?
पूजा : वर्तमान सरकार की ओर से करवाए गए आनंदपाल एन्काउंटर मामले को लेकर युवा वर्ग में जो रोष है उसे विधानसभा तक पहुंचाना चाहती थी।

पत्रिका : नामांकन वापस क्यूं लिया गया है?
पूजा : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के नामांकन दाखिल करने के बाद मेरी उनसे बात हुई तो उन्होंने हमें आश्वस्त किया कि जो अभी तक वर्तमान सरकार अपनी तानाशाही कर रही है उसका निराकरण करेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए, समाजबंधुओं के कहने और गहलोत के समर्थन के रूप में मैंने अपना नामांकन वापस लिया है।