25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर जोन के 13 जिलों में खुलेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
Play video

जोधपुर जोन के 13 जिलों में खुलेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

Jodhpur: डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के समन्वय बैठक आयोजित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 25 May 2018, 9:35 PM IST

जोधपुर . इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से उपभोक्ताओं को आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए डाक विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा। डाकघर बचत बैंक के लाखों खाते बैंकिंग प्रणाली से जुड़ेंगे। इससे ग्राहक बैंकों से चौबीस घंटे इंटरनेट बैंकिंग सुविधा, मोबाइल बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण, ऑनलाइन बिल भुगतान, डिजिटल भुगतान सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह बात राजस्थान डाक परिमण्डल के पश्चिमी जोन के डाक सेवाएं निदेशक कृष्णकुमार यादव ने कही। वे डाक विभाग व इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समन्वय बैठक के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में जोधपुर जोन के अधीन सभी 13 जिलों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मैनेजर्स व सभी मण्डलाधीक्षक मौजूद थे।

यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। पायलट चरण में पांच डाकघरों का प्रधान डाकघर, आदर्श सांसद ग्राम के तहत चयनित उप डाकघर एवं शाखा डाकघर, द्विपदीय शाखा डाकघर और उनके सम्बंधित लेखा कार्यालय को वरीयता दी गई है। आईपीपीबी के राजस्थान सर्किल के मैनेजर गौतम मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में आईपीपीबी जोधपुर की सीनियर मैनेजर लता चौहान, सहायक निदेशक इशरा राम, मैनेजर सुनील कुमार, सहायक अधीक्षक सुदर्शन सामरिया, सीनियर पोस्टमास्टर गुमानसिंह शेखावत, डाक उपाधीक्षक ओपी सोडिया, लेखाधिकारी डीआर सैनी, सहायक अधीक्षक राजेंद्रसिंह भाटी, विनय खत्री, पारसमल सुथार, मुकेश सोनी, जितेंद्र गर्ग, अमित कुमार, ओपी चांदोरा, विजयसिंह मौजूद थे।