रेलवे के अनुसार जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से 23 मार्च को ट्रेन 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस जोधपुर से 3.30 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। मरुधर एक्सप्रेस का जोधपुर से प्रस्थान करने का निर्धारित समय सुबह 8.25 बजे है।