आयकर विभाग ने 14 अक्टूबर, 2021 को बीकानेर के कारोबारी लोकनाथ अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा। यहां से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के सोने के जेवरात, सोने के बिस्कुट और सिक्के आदि जब्त किए थे। विभाग ने कारोबारी से छानबीन में मिली अघोषित आय के आधार पर इनकम टैक्स वसूली की कोशिश की तब कारोबारी हाईकोर्ट पहुंचा। कारोबारी ने हाईकोर्ट में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए एक करोड़ रुपए के सोने की नीलामी करने बकाया इनकम टैक्स वसूलने को कहा तब हाईकोर्ट ने आयकर विभाग को इजाजत दे दी। विभाग ने सोना बेचकर टैक्स वसूल किया।