जोधपुर।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर - पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में लिनन (बेडरोल) सेवाएं चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू की जाएगी। जोधपुर मंडल ने अपनी विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लिनन आपूर्ति सुचारू करने का फैसला किया है। इसमें पहले चरण में 14 व दूसरे चरण में 5 ट्रेनों में यात्रियों को लिनन उपलब्ध कराई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि इसके बाद मंडल की सभी ट्रेनों में लिनन की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी । इसके साथ ही सभी ट्रेनों के एसी कोच में पर्दे भी जल्द लगवा दिए जाएंगे। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के अनुसार कोविड प्रसार को रोकने के मद्देनजर रेलवे बोर्ड के आदेश पर मई 2020 से ट्रेनों के एसी कोचों में लिनन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिसे बोर्ड ने हाल ही में 10 मार्च को हटाते हुए ट्रेन में लिनन , कंबल व पर्दों की आपूर्ति शुरू करने के आदेश दिए है।इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी