गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक (4 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 7 से 28 मार्च तक (4 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे रवाना होकर रविवार को 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 डिब्बें होगें। यह ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर जं., बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।