नरसिम्हन ने उणियारा व नोखा जैसे कस्बों के नक्शे वृहद पीठ के समक्ष पेश करते हुए कहा कि इन शहरों में मास्टर प्लान के साथ ही जोनल व सेक्टर प्लान भी बना दिए जाते हैं, जैसे पार्क अस्पताल मार्केट, मंडी कॉलोनी आदि। उन्होंने कहा कि वैसे जयपुर के जोनल प्लान बना दिए गए हैं, अब जोधपुर व अजमेर के भी बना दिए जाएंगे। नरसिम्हन ने कहा कि कोर्ट ने 40 से अधिक निर्देश जारी कर दिए हैं, उनकी पालना कैसे की जाए।