
नागौर हाइवे पर टूंट की बाड़ी के पास शव रखकर धरना देने के दौरान मौजूद महिलाएं । फोटो पत्रिका
Jodhpur : जोधपुर के करवड़ थानान्तर्गत नागौर हाईवे पर टूंट की बाड़ी क्षेत्र में ओसियां फांटा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार की चपेट से बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। चालक कार को भगा ले गया। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर रास्ता रोका और चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग की।
उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि देसूरिया खारोलान गांव निवासी शंकरलाल (49 वर्ष) पुत्र गोबरराम मंगलवार शाम बाइक पर गांव की तरफ जा रहा था। ओसियां फांटा ओवरब्रिज से नागौर की तरफ नीचे उतरते ही तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वो नीचे गिर गए और कार ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही शंकरलाल की मृत्यु हो गई। रुकने की बजाय चालक कार को भगा ले गया।
उधर, हादसे का पता लगने पर आस-पास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पहुंचे। हादसे से गुस्साए ग्रामीण व परिजन शव के साथ धरना देकर बैठ गए। एकबारगी हाइवे पर रास्ता भी रोक दिया। समझाइश के बाद परिजन राजी हुए। तब शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा।
पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। शव गांव ले जाने के दौरान ग्रामीण एक बार फिर हादसा स्थल जमा हो गए्। शव रखकर धरना दे दिया। हाईवे पर यातायात भी रोक दिया गया। ग्रामीणों ने कार व चालक को पकड़ने और परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
Published on:
02 Oct 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
