Rajasthan: आसाराम फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है और अगले सप्ताह उनकी जमानत याचिका पर फिर से सुनवाई होगी। हाल ही में वे तीन महीने की जमातन काटकर वापस जेल लौटे हैं। बीमारी के कारण नियमानुसार उनको जमानत दी गई थी। सालों बाद, कोर्ट में दर्जनों याचिकाएं लगाने पर उनको बेल मिलना शुरू हो गया है और उनका इलाज भी हो रहा है, फिर भी आसाराम क्यों परेशान हैं ? दरअसल 86 साल के आसाराम अपने भक्तों को लेकर जरा परेशानी में हैं और अपने समर्थकों के जरिए उनको मैसेज करा रहे हैं।