26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: दूसरे की पत्नी से फोन पर बात करता था, उसके पति ने दोनों कान काट दिए, युवक अस्पताल में भर्ती

Jodhpur News: उसके बाद दोनों कान के नीचे के हिस्सों को काट दिया। जब रमेश भागने लगा तो उस पर फायर भी किया। हांलाकि गोली नहीं लगी।
less than 1 minute read
Google source verification
phone

सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

Rajasthan के जोधपुर से हैरार करने वाली खबर है। जोधपुर के बोरानाड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का नाम रमेश है और उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले रमेश नाम के युवक को भर्ती किया गया है। उसने बताया कि कल रात वह पेप्सी फैक्ट्री की ओर गाड़ी लेकर गया था। इस दौरान गांव की रहने वाले प्रेम नाम का युवक वहां आया । उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। सभी ने रमेश को पकड़ा और पीटा। उसके बाद दोनों कान के नीचे के हिस्सों को काट दिया। जब रमेश भागने लगा तो उस पर फायर भी किया। हांलाकि गोली नहीं लगी।

पुलिस ने बताया कि प्रेम की पत्नी और रमेश के बीच अफसर फोन पर बात होती थी। यह सब कुछ प्रेम को पसंद नहीं था। उसने रमेश के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए उसके दोनों ही कान काट दिए। उधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी। उसके बाद टीमें पहुंची। फिलहाल आरोपी फरार हैं।