4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जोधपुर की प्राचीन रामतलाई नाडी से अमृतम् जलम् का आगाज, स्कूली बच्चों ने भी निभाई भागीदारी
Play video

जोधपुर की प्राचीन रामतलाई नाडी से अमृतम् जलम् का आगाज, स्कूली बच्चों ने भी निभाई भागीदारी

पत्रिका का महाभियान : अमृतम् जलम्

Google source verification

 

गंदगी से अटे रामतलाई नाडी का हुआ कायाकल्प

जोधपुर . राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतम् जलम् के तहत बुधवार सुबह मंडोर क्षेत्र के मगरा पूंजला चैनपुरा स्थित प्राचीन रामतलाई नाडी में श्रमदान किया गया। श्री सैनिक क्षत्रिय रामतलाई संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्था, संस्कृति विकास सेवा समिति, आर्य समाज पाणिनी नगर, मगरा पूंजला व्यापारिक सेवा संस्था, बाबा रामदेव विकास समिति, मुस्कान सेवा समिति, सृष्टि सेवा संस्थान सहित मगरा पूंजला व चैनपुरा क्षेत्रवासी इनके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने भी धार्मिक महत्व से जुड़ी रामतलाई नाडी की सफाई की। नाडी की सफाई में क्षेत्र के बुजुर्गो व महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी नाडी को स्वच्छ बनाए रखने में रुचि दिखाई। गंदगी से अटे रामतलाई नाडी की सफाई के बाद नाडी का स्वरुप निखरा नजर आने लगा। क्षेत्र के लोगों ने अमृतम् जलम् अभियान की प्रशंसा की व बताया कि जल सहेजने के प्रति ऐसा अभियान से ही जलाशयों को सुंदर व स्वच्छ रखा जा सकता है। सुबह 8 बजे से शुरू हुए पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। नाडी की सफाई के बाद क्षेत्र के लोगों व स्कूली बच्चों ने नाडी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया।