5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाई स्कूल ओलंपिक्स का आगाज, देखने उमड़ा जोधपुर

पाई ऑलंपिक में शहर के 16४ स्कूलों के करीब ७ हजार खिलाड़ी जीत के लिए दांव-पेच आजमाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 21 Nov 2017, 10:46 AM IST

sports events in jodhpur

rajasthan patrika pie school olympics, sports events in jodhpur, gaushala maidan of jodhpur, sports news, jodhpur news

जोधपुर . ओलंपिक की तर्ज पर शुरू हो रहे पाई पाई खेल महाकुंभ मंगलवार को जोधपुर शहर साक्षी बन रहा है। पहली बार हो रहे इस खेल मेले में हजारों खिलाड़ी जुटे हैं। गोशाला मैदान पर पांच दिन तक चलने वाले पाई ऑलंपिक में शहर के 16४ स्कूलों के करीब ७ हजार खिलाड़ी जीत के लिए दांव-पेच आजमाएंगे।

हिन्दुस्तान जिंक (भारत का जिंक), पत्रिका इन एजुकेशन (पाई), बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में होने वाले खेल महाकुंभ का उद्घाटन सुबह ८ बजे शाला क्रीड़ा संगम, गोशाला मैदान में हुआ। जहां अलग-अलग खेल मैदानों पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होने वाली हैं। जो जीतेगा वह इस पाई खेल महाकुंभ के अगले चरण में प्रवेश करेगा।

शहर में पहली बार होने वाले भव्य आयोजन पाई ओलम्पिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास ने किया। जयपुर के बाद अब पत्रिका की ओर से जोधपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है। स्कूली खिलाडिय़ों के लिए दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

प्रतिभा को मिलेंगे नए आयाम

इन खेलों के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को नए आयाम मिलेंगे और वे अपना भविष्य भी संवार सकेंगे। जयपुर के बाद अब पत्रिका की ओर से जोधपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है। स्कूली खिलाडिय़ों के लिए दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्णए रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये होंगी खेल गतिविधियां


प्रतियोगिता के तहत एथलैटिक्स 100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लोंगजम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, जूडो, रस्साकशी जैसे गेम्स होंगे। दो आयु वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग पाई स्कूल ऑलंपिक में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। इसमें 14 वर्ष तक - कक्षा 6 से 8 तक तथा 18 वर्ष तक - कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पाई स्कूल ऑलंपिक में विद्यार्थी व स्कूल के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है।

मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ऑलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर स्कूल को ट्रॉफी।