
rajasthan police constable exam 2018: 5 level security at exam centers
जोधपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा यानि अपने ही महकमे की बड़ी जिम्मेदारी। ऑनलाइन परीक्षा होने के बावजूद नकल गिरोह की सक्रियता के चलते पिछली बार परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार परीक्षा को नकल गिरोह से बचाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे।
दो दिन व चार पारियों के लिए अलग प्रश्न पत्र
दो दिन व चार पारियों के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र बनाए गए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक आवेदन पत्र पर सिर्फ एक ही पारी में शामिल होना है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के परीक्षा केन्द्र पर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। सुबह छह से शाम पांच बजे इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह बंद रही। एक आवेदन पत्र पर सिर्फ एक पारी में परीक्षा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दो दिन में चार पारियां रखी गई, लेकिन एक आवेदन पत्र पर एक अभ्यर्थी को सिर्फ एक ही पारी में परीक्षा देनी है। इसके लिए चारों पारियों के लिए प्रश्न पत्र भी अलग-अलग बनाए गए हैं।
प्रश्न पत्र वितरण से लेकर फ्लाइंग स्क्वॉयड तक हथियारबंद
- परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्र व अन्य सामग्री वितरण के लिए हथियारबंद अधिकारी व जवानों की एस्कॉर्ट।
- परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिस्किंग यानि सघन तलाशी के लिए अलग से पुलिस बल तैनात।
- परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रॉन्ग रूम (प्रेषक) में पुलिस बल लगाया।
- प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सुपरवाइजर भी पुलिस अधिकारी रहे।
- साथ ही पांच उपाधीक्षकों की फ्लाइंग स्क्वॉड गठित।
नकल से बचने को पूरे जिले में सिर्फ बाइस परीक्षा केन्द्र चुने
परीक्षा को पारदर्शी बनाने व नकल गिरोह से दूर रखने के लिए इस बार जिले में सिर्फ 22 परीक्षा केन्द्र ही चुने गए। जो सारे जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन हैं। इनमें आरपीटीसी व पीटीएस भी शाामिल रहे। प्रथम दिन सबसे अधिक परीक्षार्थी शोभावतों की ढाणी मरूधर केसरी नगर स्थित अपेक्स सीनियर सैकण्डर स्कूल में थे। यहां 816 अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले थे।
Published on:
15 Jul 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
