31 में से केवल 3 दिन पारा दस डिग्री से नीचे
जोधपुर में इस साल दिसम्बर में फीकी सर्दी का आलम इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस बार महीने के 31 दिन में से केवल 3 दिन ही तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। दस दिसम्बर को 9.6, 11 दिसम्बर को 8.6 और 12 दिसम्बर को 9.3 डिग्री मापा गया। तीन दिसम्बर की रात सर्वाधिक गर्म रात रही, जब तापमान 17 डिग्री से नीचे नहीं गया। पूरे महीने में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी।