स्थानीय ज्योतिषी पंडित ओमा महाराज के अनुसार आगामी 4 नवंबर यानि शनिवार को शनि रात 10.16 बजे मार्गी होंगे। कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि है। अभी मकर, कुंभ व मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती और कर्क, वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। जिसके चलते अब शनिवार से शनिदेव के सीधी चाल चलने के बाद मकर, कुंभ व मीन राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती एवं कर्क व वृश्चिक राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।